Showing posts with label हाइकुनुमा कविताएँ. Show all posts
Showing posts with label हाइकुनुमा कविताएँ. Show all posts

Tuesday, 16 February 2016

उड़ान- 2015-16

बरगद का पेड़
जड़ें लटक रहीं
महात्मा की दाढ़ी जैसी


-बैजनाथ
कक्षा 8 अ




उड़ान- 2015-16,

नदी-नालों का है
इतना हमसे कहना
कूड़ा-कचरा
मुझमें मत भरना


-जितेन्द्र पाल
कक्षा 8 अ

उड़ान- 2015-16

स्कूल के कमरे
करते रहते हैं रोज
बच्चों का इंतजार

-रोहित सिंह बघेल
कक्षा 8 अ

उड़ान- 2015-16

पतंगे उड़े
बहुत डरे-डरे
शायद कोई पीछे है

-बैजनाथ
कक्षा 8 अ

उड़ान- 2015-16

बादलों के बीच
आराम कर रहा है सूरज
सर्दी का दिन

-अखिलेश शर्मा
कक्षा 8 अ

उड़ान- 2015-16

चिडिया की नन्हीं बच्ची
कर रही है चीं चीं चीं
भूख के मारे

-सत्यम
कक्षा 8 अ

उड़ान 2015-16

अन्न का दाना गिरा
कहीं से एक चींटी आयी
तुरन्त ले गयी


-सत्यम

कक्षा 8 अ

Friday, 13 February 2015

उड़ान-2014-15

चावल का दाना
खिला रहा है एक कौआ
दूसरे कौवे को

-अभिजीत
कक्षा 9 द


उड़ान-2014-15

देखा सपना
पृथ्वी वृक्षों का भण्डार है
नींद खुली तो देखा
प्रदूषण की मार है

000

फौजी हूँ बना मैं
देश के दुश्मनों से लड़ रहा हूँ
नींद खुली तो
आठवीं में पढ़ रहा हूँ

000

सपने में खा रहा था चाकलेट मैं
पापा ने उठाया चाकलेट हाथों में थमाया
तब पता चला
सपने भी सच होते हैं

-अभिजीत
कक्षा 8 द

उड़ान-2014-15

मेरे पिता जी 
बहुत गरीब हैं, पर
मुझे जाना है स्कूल

-शुभम राना
कक्षा 7 स

उड़ान-2014-15

एक लड़की खेल रही है
फूलों के साथ
आस-पास उड़ रही है तितलियाँ

-समीर राजा
कक्षा 8 स

उड़ान-2014-15

रंगीन पेड़ों का जंगल
बर्फ की नदी
बह रही है शांत भाव से

-बैजनाथ
कक्षा 7 अ

उड़ान-2014-15

चिड़िया की बच्ची
पानी से निकली
सुखा रही है अपने पंखो को

-गौतम
कक्षा 7 ब

उड़ान-2014-15

शहर से हुए दूर
कुछ दिन बाद आये तो देखा
शहर ही बदल गया

-रिक्षांत
कक्षा 9 अ

उड़ान-2014-15

यह है चप्पलों का ढेर
पर हम थे जैसे
वैसे ही हैं नंगे पैर

-अभिषेक कुमार
कक्षा 10 अ

उड़ान-2014-15

बर्फ के रास्तों पर
भाग रही है एक भेड़िया
अपने साथियों के संग

-राहुल रस्तोगी
कक्षा 9 अ

उड़ान-2014-15

एक तरफ कुछ लोग खाना फेंक रहे हैं
दूसरी तरफ
जाने कितने खाने को तरस रहे हैं

-हिमांशु
कक्षा 10 अ

उड़ान-2014-15

एक बच्ची दे रही है
नया जीवन एक पक्षी को
अपने नन्हें हाथों से

-जुनैद आलम
कक्षा 9 अ

उड़ान-2014-15

एक बच्चे की खुशियाँ
झलकती हैं उसकी आँखों में
रंगों से सराबोर होकर

-विप्लव
कक्षा 10 ब

उड़ान-2014-15

चिड़िया है पानी में
पंख टूट गया है 
आओ उसे बचायें

-शुभम कुमार
कक्षा 9 अ